सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा- पंजाबियों के साथ हुआ भेदभाव
पंजाब के लिए मोदी की राहत काफ़ी नहीं
निज संवाददाता : सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेज को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव हुआ है राहत राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए नाकाफी है। औजला ने 1988 की बाढ़ का हवाला देते हुए कहा कि उस समय की तुलना में आज महंगाई बहुत अधिक है और नुकसान भी ज्यादा हुआ है।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से घोषित राहत पैकेज को नाकाफी बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव किया गया है। राज्य की वर्तमान स्थिति की तुलना में राहत राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए नाकाफी है।

वर्ष 1988 में जब बाढ़ आई थी तो पंजाब को 100 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया था। उस जमाने की तुलना में आज महंगाई 150 गुना ज्यादा है। तब घर कच्चे थे और नुकसान सीमित था। वर्तमान में बाढ़ से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं पंजाब 20 साल पीछे चला गया है।
बाढ़ से घर, फसलें नष्ट होने के साथ ही सड़कें, पुल खराब हो चुके हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उप राष्ट्रपति चुनाव में पंजाब के तीन संसद मेंबरों का वोटिंग न करना अनुचित है।
यह सीधे तौर पर भाजपा को फायदा पहुंचाने वाला कदम है। लोकतंत्र में सिर्फ वोट डालकर ही नाराजगी जताई जा सकती है। सही उम्मीदवार का समर्थन लेकर ही देशहित में फैसले लिए जा सकते हैं।
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
