बिक गया पहला प्रधानमंत्री आवास

कभी नेहरू का था आशियाना

बिक गया पहला प्रधानमंत्री आवास

लुटियंस वाले बंगले की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पहला आधिकारिक आवास बंगला अब बिक चुका है। लुटियंस दिल्ली का यह बंगला करीब 3.7 एकड़ (14,973 वर्ग मीटर) में फैला हुआ है। इसकी जो कीमत लगी है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

देश की राजधानी के बेहद वीवीआईपी इलाके लुटियंस बंगलो जोन में स्थित यह बंगला इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यह बंगला देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पहला आधिकारिक आवास था। लुटियंस दिल्ली के 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग (पहले यॉर्क रोड) पर स्थित यह बंगला इस 14,973 वर्ग मीटर (करीब 3.7 एकड़) में फैला है। इस बंगले को अब बेच दिया गया है। यह सौदा देश की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील माना जा रहा है।

1100 करोड़ में हुई डील
अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बंगले के मालिकों ने 1,400 करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि भारतीय पेय उद्योग (beverage industry) से जुड़े एक बड़े कारोबारी ने लगभग 1,100 करोड़ रुपये में डील को फाइनल कर दिया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

ऐसी फिल्में जिनमें हीरोइन शेरनियों की तरह लड़ीं, ऐसी फिल्में जिनमें हीरोइन शेरनियों की तरह लड़ीं,
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी फिल्में भी बनीं जिसमें एक्ट्रेसेस ने अपने एक्शन सीक्वेंस से दर्शकों का दिल जीता. आज उन्हीं...
"हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जीएसटी स्लैब में बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन कदमों से उपभोक्ताओं को राहत तो जरूर मिलेगी
After over four decades in the insurance industry
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में होने की संभावना है। चुनाव आयोग नवंबर में दो से तीन चरणों में मतदान करा सकता है।
2024 से पहले आए पश्चिम बंगाल के मतुआ समुदाय सीएए के तहत कर सकेंगे नागरिकता के लिए आवेदन
प्रकाशित हुई उपेक्षित बंगाली क्रांतिकारियों की कहानियों की किताब
करम पूजा से लौटने के बाद बढ़ा वैवाहिक कलह