भारत को तोड़ने की बात कर रहा था ये विदेशी नेता

मोदी सरकार ने अकाउंट ब्लॉक कर कहा- पागल आदमी

भारत को तोड़ने की बात कर रहा था ये विदेशी नेता

गुंथर फेहलिंगर की पोस्ट के बाद भारतीय यूजर्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने इसे भारत की संप्रभुता और एकता पर बड़ा हमला बताया है.

केंद्र सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए ऑस्ट्रिया के अर्थशास्त्री और नेता गुंथर फेहलिंगर का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, फेहलिंगर ने हाल ही में एक विवादित पोस्ट में भारत को तोड़ने की बात कही थी। खालिस्तानी समर्थकों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने ‘खालिस्तान’ का नक्शा साझा किया और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि वह भारत को खत्म कर “ExIndia” बनाने का आह्वान करते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के समर्थक हैं और खालिस्तान की स्वतंत्रता के लिए सहयोगियों की आवश्यकता है।

इस मामले को गंभीर मानते हुए गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘एक्स’ को निर्देश दिए कि संबंधित अकाउंट भारत में अवरुद्ध कर दिया जाए। इसके बाद उनका अकाउंट देश में डिसेबल हो गया।

फेहलिंगर ऑस्ट्रियन कमेटी फॉर NATO मेंबरशिप ऑफ यूक्रेन, कोसोवो, बोस्निया और ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष हैं। वह दक्षिण बाल्कन क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण से जुड़ी एक संस्था के बोर्ड में भी शामिल हैं।

जब विदेश मंत्रालय से पूछा गया कि क्या इस मुद्दे को ऑस्ट्रिया सरकार के सामने उठाया जाएगा, तो एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें इतनी अहमियत क्यों दी जाए? वह किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं और व्यक्तिगत तौर पर भड़काऊ बयान दे रहे हैं।

गुंथर फेहलिंगर की इस पोस्ट पर भारत के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे देश की संप्रभुता व एकता पर सीधा हमला बताया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2024 में ऑस्ट्रिया का ऐतिहासिक दौरा किया था। यह यात्रा 41 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रिया के 75 वर्ष पुराने राजनयिक संबंधों की वर्षगांठ भी मनाई गई थी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News