आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा

ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा पानी

आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा

आगरा : आगरा में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के उपर बह रहा है. नदी का पानी ताजमहल की दीवारों तक आ गया है. मोती महल के आसपास के कई घरों में पानी घुस गया है. यहां लगातार बारिश हो रही है, इस वजह से स्थिति और बिगड़ गई है. मथुरा में भी यमुना की बाढ़ का असर देखने को मिला है. कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर परिसर में 4 से 5 फीट तक पानी आ चूका है. इसके बाद भी श्रद्धालु यहां भजन-कीर्तन करते नजर आ रहे हैं. यमुना नदी के किनारे बसे कई इलाकों इसी तरह की स्तिथि बनी हुई है. घरों में से पानी निकालने का काम जारी है. गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के तरफ से भी राहत कार्य चलाए जा रहे हैं.

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News