9 अगस्त शनिवार के दिन मनाई जाएगी गायत्री जयंती

समस्त वेदों की देवी होने के कारण देवी गायत्री को वेद माता के रूप में भी जाना जाता है।

9 अगस्त शनिवार के दिन मनाई जाएगी गायत्री जयंती

निज संवाददाता  : साल 2025 में गायत्री जयंती श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि के दिन यानी 9 अगस्त 2025, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन लोग देवी गायत्री को प्रसन्न करने के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं और गायत्री मंत्र का निरंतर जाप करते हैं. इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास में वृद्धि होती है. गायत्री जयंती का पर्व साल साल में दो बार मनाया जाता है. पहला ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को और दूसरा श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.

देवी गायत्री को ब्राह्मण के समस्त अभूतपूर्व गुणों का प्रतिरूप माना जाता है। देवी गायत्री को हिन्दु त्रिमूर्ति की देवी के रूप में भी पूजा जाता है। उन्हें समस्त देवताओं की माता तथा देवी सरस्वती, देवी पार्वती एवं देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है।

अधिकांश लोग, विशेष रूप से दक्षिण भारत में, श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर गायत्री जयन्ती मनाते हैं। मतान्तर, अर्थात विचारों में भिन्नता के कारण गायत्री जयन्ती ज्येष्ठ चन्द्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भी मनायी जाती है।

देवी गायत्री के भक्त इस अवसर पर उन्हें प्रसन्न करने हेतु विशेष प्रार्थना करते हैं तथा गायत्री मन्त्र का निरन्तर जाप करते हैं।

आधुनिक भारत में, श्रावण पूर्णिमा की गायत्री जयन्ती का दिन संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। संस्कृत दिवस संस्कृत भाषा के महत्व को समर्पित एक विशेष दिन है। संस्कृत दिवस के अवसर पर इस वैदिक भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में संस्कृत भाषा का उपयोग मात्र पूजा-पाठ एवं शैक्षिक गतिविधियों तक ही समिति रह गया है।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News