गोयनका मंदिर में नव वर्ष पर भजन संध्या
नव वर्ष 2026 का आगाज आज गोयनका मंदिर कोलकाता में श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या के साथ हुआ ।
प्रसिद्ध भजन प्रवाहक हर्षिता डीडवानिया, कमल गोयनका, पवन गोयनका (सोनू), आयुषी गोयनका तथा विशेष आमंत्रित लव अग्रवाल के मनभावक भजनों की सरिता का सभी भक्तों ने झूम झूम कर आनंद उठाया

आज का मुख्य आकर्षण दादी जी का गुलाब के फूलों से किया गया अद्भुत श्रंगार रहा इस अवसर पर दादी जी को छप्पन भोग, गोंद के लड्डू, नागपुर की प्रसिद्ध सोन पापड़ी, फल, मेवा पान आदि का भोग लगाया गया दादी की रसोई में सभी भक्तों ने सुस्वादु प्रसाद का आनंद उठाया।
आज के कार्यक्रम में श्री गोविंद राम गोयनका सज्जन गोयनका राजकुमार गोयनका (साल्टलेक) प्रसिद्ध समाजसेवी पवन बंसल विनोद गोयनका इंदरचंद गोयनका पवन गोयनका (लार्ड्स) ईश्वर प्रसाद गोयनका सुभाष चंद्र गोयनका कमल गोयनका प्रमोद गोयनका महेश गोयनका पवन गोयनका (पंचवटी) प्रदीप कुमार गोयनका निर्मल गोयनका श्रवण गोयनका राम रतन गोयनका पवन गोयनका (सोनू) शिव रतन गोयनका विपुल गोयनका अजय गोयनका पवन गोयनका (काकुडगाछी) श्याम गोयनका आदित्य गोयनका श्रीमती शोभा गोयनका प्रभा गोयनका आशा गोयनका कुसुम गोयनका अंजू गोयनका रेनू गोयनका (काकुडगाछी) शीला गोयनका माया गोयनका कविता गोयनका सुशीला गोयनका रेनू गोयनका शिखा गोयनका मोना गोयनका सरोज गोयनका रूपा गोयनका पूजा गोयनका सहित महानगर के सभी दादी भक्तों सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीयो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही यह जानकारी समिति के सचिव सुभाष चंद्र गोयनका ने दी।
