चार धाम तीर्थ यात्रा में गैर हिन्दू यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

साक्षी महाराज ने दिया इंदिरा का उदाहरण कहा - इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोक दिया गया था।

चार धाम तीर्थ यात्रा में गैर हिन्दू यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

देहरादून : चार धाम तीर्थ यात्रा में गैर हिन्दू यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी सासंद साक्षी महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर जगह नियम होने चाहिए, इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और इस दौरान भारी भीड़ होती है। मेरा मुख्य आश्रम भी ऋषिकेश में है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुझसे भी संपर्क करते हैं। तीर्थस्थलों की समितियां अपने नियम बनाती हैं और उनका पालन सभी को करना होता है। सांसद महराज ने कहा कि एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जगन्नाथ पुरी गई थीं, लेकिन वहां की कमेटी ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी। वे नहीं गईं और बाहर से प्रणाम कर के लौट आईं। हालिया घटनाक्रम पर सांसद ने कहा कि निर्णय कमेटी का होता है और उसका पालन सरकार को करना होता है। बता दें बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया था कि आने वाली चार धाम यात्रा को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। उनके अनुसार, बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर सहित अन्य पवित्र स्थलों में गैर-सनातनी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा था कि यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है, जिसकी शुरुआत आदि शंकराचार्य ने की थी। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और इनका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने कहा था कि हाल के समय में कुछ समूहों द्वारा धार्मिक स्थलों के माहौल और पवित्रता को प्रभावित करने की कोशिशें सामने आई थीं। लंबे समय से उठ रही मांग के बाद यह प्रस्ताव मंदिर बोर्ड के समक्ष लाया गया, जिसे बिना किसी विरोध के पारित किया गया।

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News

आई-पैक रेड में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार के वकील व ईडी में हो गई बहस आई-पैक रेड में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार के वकील व ईडी में हो गई बहस
निज संवाददाता : पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के ऑफिस और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर रेड मामले में...
चार धाम तीर्थ यात्रा में गैर हिन्दू यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
स्वामित्व योजना में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भेजा अपना खास दूत कहा
बीमार युवती को अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल की बालकनी में छोड़ गया युवक
टिकट नहीं मिलने पर टीएमसी विधायक खगेश्वर रॉय ने पार्टी से दिया इस्तीफा
चुनाव आयोग ने बंगाल के कई डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को हटाया