9 साल के सिकंदर रजा बने दुनिया के नंबर-1 ODI ऑलराउंडर

अफगानिस्तान के खिलाड़ी की बादशाहत खत्म

9 साल के सिकंदर रजा बने दुनिया के नंबर-1 ODI ऑलराउंडर

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा दुनिया के नंबर-1 ओडीआई ऑलराउंडर बन गए हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा दुनिया के नंबर-1 ओडीआई ऑलराउंडर बन गए हैं। आईसीसी ने बुधवार, 3 सितंबर 2025 को ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें सिकंदर रजा ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी अज़मतुल्लाह उमरज़ई की बादशाहत खत्म कर दी है।

आईसीसी रैंकिंग के अनुसार, सिकंदर रजा 302 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ओडीआई में टॉप ऑलराउंडर बने हैं। वहीं, अज़मतुल्लाह उमरज़ई दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

39 वर्षीय सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज के दो वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। 29 अगस्त को उन्होंने 92 रन बनाए और 31 अगस्त को नाबाद 59 रनों की पारी खेली।

रजा इससे पहले ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन इन दो प्रदर्शन के बाद टॉप पर पहुंच गए।

टेस्ट और टी20 रैंकिंग

टेस्ट फॉर्मेट में भारत के रविंद्र जडेजा नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए हैं और इस लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, टी20 में हार्दिक पांड्या नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को एक अंक का फायदा हुआ है, वह अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि नेपाल के दीपेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।


यह बड़ी उपलब्धि जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी गर्व का विषय है, जहां से सिकंदर रजा ने नाम बनाया है और विश्व क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत की है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News