कपिल देव और सुनील गावस्कर के बाद अब सौरव गांगुली भी

पाकिस्तान के इमरान खान के समर्थन में उतर आये हैं।

कपिल देव और सुनील गावस्कर के बाद अब सौरव गांगुली भी

सरकार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सम्मानजनक व्यवहार करे

कोलकाता : कपिल देव और सुनील गावस्कर के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान के समर्थन में उतर आये हैं। गांगुली ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि इमरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप चिकित्सा सुविधा मिले और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाये। गांगुली के अनुसार क्रिकेट के बाद राजनीति में आये इमरान ने पाकिस्तान को कप्तान के तौर पर विश्वकप जिताया है। वहीं राजनीति में आने के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर भी उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिये।” इससे पहले गावस्कर और कपिल सहित दुनिया भर के कई देशों के 14 पूर्व कप्तानों ने भी जेल में बंद इमरान के खराब होते स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जतायी थी। गांगुली ने कहा, पूर्व कप्तानों ने जो अपील की है, वह सही कदम है। उन्होंने कहा, ‘’मुझे उम्मीद है कि पाक सरकार इसपर ध्यान देगी। हमें उम्मीद है कि उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और उन्हें इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इमरान ने पहले क्रिकेट कप्तान और फिर प्रधानमंत्री के रूप में विश्व पटल पर पहचान बनायी है, इसलिए उनका ध्यान रखा जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा भी। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार साल 1992 में पाक को विश्व कप जिताने वाले इमरान आजकल रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं जहां इलाज नहीं मिलने से उनकी दाहिनी आंख की 85 फीसदी रोशनी चली गयी है। इसी से चिंतित 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को एक पत्र लिखकर इमरान के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार करने की मांग की है। इस पत्र पर गावस्कर और कपिल के अलावा माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गावर, किम ह्यूज, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट जैसे दिग्गजों के हस्ताक्षर हैं। इमरान को भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने जेल में बंद किया हुआ है और उन्हें 14 साल की सजा सुनायी है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें जेल से बाहर लाकर अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है पर पाक सरकार ने उसपर भी अमल नहीं किया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

बिहार, अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, बिहार, अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है,
बिहार, अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें बोधगया (महाबोधि मंदिर), राजगीर (गर्म पानी के...
आईपैक रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में जोरदार बहस
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वसंत ऋतु में अपने शरीर को पुनर्जीवित करें,
कोलकाता पुलिस को भारी मात्रा में हथियार बरामद करने में मिली बड़ी कामयाबी
चारू मार्केट इलाके से नाबालिग की लटकती हुई लाश मिली
श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती के भावपूर्ण उत्सव की तैयारी में जुटे बेलूर मठ