Asia Cup 2025: एशिया कप के सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया, जानें अब तक किन टीमों ने किया क्वा
Asia Cup Super 4 भारत ने एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जानिए अब तक किन देशों ने अंतिम-4 में जगह पक्की की है.
तवां मुकाबला यूएई और ओमान के बीच खेला गया, जिसमें यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 130 रन पर सिमट गई और उसे 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत ग्रुप A की पहली टीम है जिसने सुपर-4 के लिए टिकट हासिल किया है। भारत के अभी 4 अंक हैं और उसका एक मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होना बाकी है। पाकिस्तान को भी सुपर-4 में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन यूएई की संभावना अभी भी बनी हुई है। ओमान अगर भारत को हरा भी देता है, तो उसके केवल 2 अंक होंगे और आगे नहीं बढ़ पाएगा। पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाले मैच से तय होगा कि दूसरा स्थान किसे मिलेगा, लेकिन भारत का बाहर होना अब नामुमकिन है।
अब तक दोनों ग्रुप्स में सिर्फ भारत ने क्वालीफाई किया है। ग्रुप A से पाकिस्तान या यूएई में से किसी एक टीम को जगह मिलेगी। दूसरी ओर, ग्रुप B में अफगानिस्तान एक जीत के साथ शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
