रांची के सड़कों पर विंटेज Rolls-Royce दौड़ाते नज़र आए धोनी,
पीछे भागे फैंस
झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर एमएस धोनी अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलाते नजर आए. धोनी के इस अंदाज को देखने के लिए फैंस रुक गए और वीडियो बनाने लगे.
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनका शानदार कार कलेक्शन बना है. एमएस धोनी हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस कार के साथ नजर आए. जैसे ही उन्होंने यह कार अपने फार्महाउस से बाहर निकाली, लोगों की निगाहें उन पर थम गईं.
धोनी की कार के पीछे भागे उनके कुछ फैंस
धोनी का कार और बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं है. वह समय-समय पर अपनी लग्जरी गाड़ियों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उन्होंने अपनी रोल्स-रॉयस कार को ड्राइव किया, जो देखने में बेहद क्लासिक और शाही अंदाज की लग रही थी. रांची की सड़कों पर जब यह कार चली तो वहां मौजूद फैंस हैरान रह गए और उनकी कार के पीछे भागने लगे. कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
धोनी अक्सर अपनी सादगी और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. करोड़ों की दौलत और नाम कमाने के बावजूद वह अपने शहर रांची से गहरा जुड़ाव रखते हैं. यही वजह है कि वह ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं और कई बार आम लोगों के बीच बिना किसी तामझाम के नजर आ जाते हैं.
सोशल मीडिया पर फैन्स धोनी की इस झलक को खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें ‘किंग ऑफ स्टाइल’ कह रहे हैं तो कुछ उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं कि इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद वे बिना किसी सुरक्षा घेरे के अपने शहर की सड़कों पर घूमते हैं.
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
