भारत-पाकिस्तान मैच टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू

कब और कैसे खरीदें? कीमत जान उड़ जाएंगे होश

भारत-पाकिस्तान मैच टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का भारत-पाकिस्तान मैच: टिकट बिक्री शुरू, जानिए पैकेज और कीमतें

टीम इंडिया अपना अभियान एशिया कप 2025 में 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच से शुरू करेगी। लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों का मुख्य इंतजार 14 सितंबर को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले का है।

एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने भारत-पाक मैच सहित टूर्नामेंट के लिए कुल 3 टिकट पैकेज जारी किए हैं।

टूर्नामेंट में शामिल टीमें और ग्रुप

  • टूर्नामेंट में 8 देश हिस्सा ले रहे हैं।

  • भारत ग्रुप A में: ओमान, पाकिस्तान, और UAE के साथ।

  • ग्रुप B में: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, और हॉन्ग कॉन्ग।

  • भारत और पाकिस्तान पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आएंगे, खासकर पहलगाम आतंकी हमले व ऑपरेशन सिंदूर के बाद।

टिकट पैकेज

  • पैकेज 1: जिसमें ग्रुप A के सभी मैच होंगे। कीमत 11,000 रुपये से शुरू। इस पैकेज से भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE के सिर्फ ग्रुप मैच देखे जा सकेंगे।

  • पैकेज 2: इसमें सुपर-4 चरण के मैच भी शामिल हैं। कीमत 12,500 रुपये से शुरू। इस पैकेज से सुपर-4 चरण के मैच देखने को मिलेंगे।

  • पैकेज 3: जिसमें ग्रुप मैच, सुपर-4 के सिर्फ 2 मैच, और फाइनल होंगे। कीमत भी 12,500 रुपये।

भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट कीमतें
  • भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की शुरुआती कीमत 8,730 रुपये से है।

  • प्रीमियम टिकट की कीमत लगभग 18,710 रुपये है।

  • पवेलियन ईस्ट स्टैंड के टिकट 22,457 रुपये के करीब हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News