जोकोविच 14वीं बार US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

जिमी कोनर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की, अब अल्काराज से होगा सामना

जोकोविच 14वीं बार US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच US ओपन 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराया।

यह जोकोविच का 14वां US ओपन सेमीफाइनल है। इस जीत के साथ उन्होंने जिमी कोनर्स के सबसे ज्यादा 14 बार US ओपन सेमीफाइनल पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है, जहां वे जोकोविच का सामना करेंगे।

जोकोविच का यह कुल 53वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल भी है। फ्रिट्ज के खिलाफ उनका अब तक का रिकॉर्ड 11-0 का हो गया है। मैच के दौरान दर्शकों की ओर से शोरगुल पर जोकोविच ने नाराजगी जताई, लेकिन अपनी लय बनाए रखी।

जीत के बाद जोकोविच ने अपनी बेटी तारा के आठवें जन्मदिन पर खास अंदाज में डांस किया।

सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना स्पेन के युवा स्टार अल्काराज से होगा।

 

 

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News