पांड्या ब्रदर्स ने दी 80 लाख रुपये की गुरु दक्षिणा
कोच की बहनों की करवाई शादी और गिफ्ट में दी कार7 करोड़ रुपए थे
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने एक बेहतर शिष्य होने की मिसाल पेश की है. पांड्या ब्रदर्स ने अपने कोच जितेंद्र सिंह के लिए वो सबकुछ किया जो गुरू के लिए किया जा सकता है.
भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियाँ बटोरीं। हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे, वहीं क्रुणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रमुख गेंदबाज के रूप में चमके। मैदान पर दमखम दिखाने के साथ-साथ दोनों भाई निजी जिंदगी में भी अपने विनम्र स्वभाव और रिश्तों की वजह से जाने जाते हैं। खासकर अपने कोच जितेंद्र सिंह के प्रति उनका प्यार और सम्मान हमेशा मिसाल बनकर सामने आया है।
कोच जितेंद्र सिंह ने बताया कि हार्दिक और क्रुणाल आज भले ही सफल और आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं, लेकिन उनके नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया। वह आज भी उन्हें उसी अपनापन और सम्मान से देखते हैं। उन्होंने याद करते हुए कहा कि 2018 में उनकी बहन की शादी के समय पांड्या ब्रदर्स ने न केवल आर्थिक मदद की बल्कि अगले पारिवारिक समारोह में भी उपहार देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जितेंद्र सिंह ने एक खास किस्सा साझा किया। 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद हार्दिक ने उन्हें एक कार गिफ्ट की। यह उनकी पहली ही बड़ी सीरीज थी और वह तब पूरी तरह आर्थिक रूप से स्थिर भी नहीं थे, फिर भी उन्होंने यह तोहफ़ा दिया। जब जितेंद्र सिंह ने मना किया तो हार्दिक ने मुस्कराकर कहा— “आप बाइक से जाते हैं, हमें डर है कहीं चोट न लग जाए, इसलिए ये आपकी सुरक्षा के लिए है।” उस कार की कीमत करीब 5-6 लाख रुपये थी।
हार्दिक की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण उनके कोच की माँ के इलाज से जुड़ा है। आईपीएल 2015 के दौरान, जितेंद्र सिंह की माँ की तबीयत बिगड़ गई थी। उस वक्त उन्होंने खुद तो हार्दिक से कुछ नहीं कहा ताकि उसका ध्यान न बंटे। मगर टूर्नामेंट के बाद जब हार्दिक को यह बात पता चली तो उन्होंने तुरंत कहा— “मेरे पास जितना भी पैसा है, सब आप ले लो, लेकिन अपनी माँ का इलाज अच्छे से करवाओ।”
