दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

वहीं नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला मुकाबला थोड़ी देर से शुरू होगा।

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज से शुरू हो चुके हैं। पहला सेमीफाइनल नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-ए पर खेला जा रहा है

दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज से शुरू हो चुके हैं। पहला सेमीफाइनल नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-ए पर खेला जा रहा है, जहां नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इसी के साथ साउथ जोन पहले बल्लेबाजी कर रहा है। दूसरा सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-बी पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

क्वार्टर फाइनल की बात करें तो दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे, लेकिन पहली पारी में बढ़त हासिल करने की वजह से नॉर्थ जोन और सेंट्रल जोन सेमीफाइनल में जगह बना पाए। नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन के खिलाफ और सेंट्रल जोन ने नॉर्थईस्ट जोन के खिलाफ बढ़त ली थी। सेंट्रल जोन के दानिश मालेवार ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक (203) जड़ा था, जिससे टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचने में बड़ी मदद मिली।

अब सेमीफाइनल में चारों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार हैं:

  • वेस्ट जोन: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे, अर्जन नागवासवाला।

  • सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), आयुष पांडे, दीपक चाहर, दानिश मालेवार, हर्ष दुबे, खलील अहमद, सारांश जैन, उपेंद्र यादव, शुभम शर्मा, यश राठौड़, यश ठाकुर।

  • साउथ जोन: मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, नारायण जगदीसन, रिकी भुई, तनय त्यागराजन, वासुकी कौशिक, गुरजापनीत सिंह, देवदत्त पडिक्कल, निधिश एमडी, मोहित काले, सलमान निजार।

  • नॉर्थ जोन: अंकित कुमार (कप्तान), शुभम खजूरिया, आयुष बदोनी, यश ढुल, निशांत सिंधु, कन्हैया वधावन, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, औकिब नबी, युद्धवीर सिंह चरक, अंशुल कंबोज।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News