रॉस टेलर ने संन्यास से वापसी की
मोआ के लिए खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर टूर्नामेंट, वहां का पासपोर्ट मिला
रॉस टेलर ने लिया संन्यास से यू-टर्न, अब न्यूजीलैंड नहीं समोआ के लिए खेलेंगे
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद मैदान पर वापसी करने का फैसला किया है। हालांकि, अब वे न्यूजीलैंड की तरफ से नहीं, बल्कि अपनी मां के देश समोआ के लिए नीली जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे। 41 साल के टेलर समोआ के लिए आगामी ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर टूर्नामेंट में भाग लेंगे।1.png)
सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
टेलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "अब यह आधिकारिक है। मुझे गर्व है कि मैं क्रिकेट में नीली जर्सी पहनकर समोआ का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूँ। यह सिर्फ मेरे पसंदीदा खेल में मेरी वापसी नहीं है, बल्कि अपनी विरासत, संस्कृति, गाँव और परिवार का प्रतिनिधित्व करने का एक बड़ा सम्मान भी है। मैं इस अवसर के लिए बेहद उत्साहित हूँ।"
न्यूजीलैंड के लिए शानदार करियर
