श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, जल्द होगा टीम इंडिया-ए का ऐलान

आईपीएल में धूम पर एशिया कप से बाहर

श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, जल्द होगा टीम इंडिया-ए का ऐलान

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं, वह रिज़र्व खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल नहीं थे।

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं, वह रिज़र्व खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल नहीं थे। इस फैसले ने फैंस और पूर्व खिलाड़ियों को हैरान कर दिया था। हालांकि अब खबर है कि अय्यर को भारतीय "ए" टीम की कप्तानी मिल सकती है।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ बनेगे कप्तान?

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर का इंडिया-ए टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वह ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शुरू होने वाली अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में टीम की कमान संभाल सकते हैं। अय्यर इस समय दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं।

कब होगा टीम का ऐलान
  • इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट 16 सितंबर से लखनऊ में खेला जाएगा।

  • दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 23 सितंबर से इकाना स्टेडियम, लखनऊ में होगा।

  • इसके बाद कानपुर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

  • चयन समिति 7 से 11 सितंबर के बीच टीम इंडिया-ए की घोषणा कर सकती है।

वनडे सीरीज में भी कमान संभाल सकते हैं अय्यर

माना जा रहा है कि अय्यर न सिर्फ टेस्ट सीरीज बल्कि वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया-ए की कप्तानी कर सकते हैं। इससे साफ होता है कि बीसीसीआई उन्हें भविष्य का लीडर मानकर परख रही है।

रोहित शर्मा भी उतरेंगे मैदान पर

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होने वाली अनऑफिशियल वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। यह माना जा रहा है कि बीसीसीआई, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित के वनडे भविष्य पर विचार करना चाहती है। ऐसे में रोहित खुद को साबित करने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News