इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका 27 साल बाद वनडे सीरीज जीता

तीसरे मैच में 5 रन से हराया, ब्रीट्जके की लगातार पांचवें मैच में फिफ्टी

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 1998 में ऐसा किया था।image (16)

गुरुवार को लॉर्ड्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। जवाब में, इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 325 रन ही बना सकी और 5 रन से हार गई।

मैथ्यू ब्रीट्जके का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका की जीत में मैथ्यू ब्रीट्जके (85 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (58 रन) ने अहम भूमिका निभाई। ब्रीट्जके ने अपनी इस पारी के साथ ही एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह वनडे करियर के पहले पांच मैचों में लगातार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रीट्जके और स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 126 गेंदों पर 147 रन की शानदार साझेदारी हुई।image (17)

दक्षिण अफ्रीका की पारी में डेवाल्ड ब्रेविस ने भी सिर्फ 20 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 35 और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 4 विकेट लिए, जबकि आदिल रशीद ने 2 विकेट हासिल किए।image (18)

इंग्लैंड की जोरदार टक्करimage (19)

331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार टक्कर दी। उनकी ओर से जो रूट (61), जोस बटलर (61) और जैकब बेथल (58) ने अर्धशतक लगाए। इनके अलावा, विल जैक्स ने 39 और हैरी ब्रुक ने 33 रन का योगदान दिया।image (20)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की बात करें तो नांद्रे बर्गर ने 3 और केशव महाराज ने 2 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश और सेनुरन मुथुसामी को भी एक-एक सफलता मिली।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News