अगर युद्ध नहीं रुका तो रूस को भुगतनेहोंगेपरिणाम - ट्रम्प

अगर युद्ध नहीं रुका तो रूस को भुगतनेहोंगेपरिणाम - ट्रम्प

में यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुई थी लेकिन अब तक इसका कोई परिणाम नहीं निकल सका है| इस जंग को रोकने के लिए कई देशों की ओर से प्रयास किए गए|

वाशिंगटन 2022ः में यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुई थी लेकिन अब तक इसका कोई परिणाम नहीं निकल सका है| इस जंग को रोकने के लिए कई देशों की ओर से प्रयास किए गए| हालांकि, कोई भी सफल नहीं रहा| युद्धविराम पर सहमति नहीं बन सकी| इस बीच कल, यानी 15 अगस्त को, अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात इस जंग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है|इस मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में पुतिन को कड़ी चेतावनी दी है| उन्होंने कहा कि मॉस्को अगर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में बाधा डालने की कोशिश करता हो तो इसके गंभीर परिणाम होंगे| पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर अलास्का में होने वाली बैठक में कोई ठोस परिणाम नहीं निकलता है तो मॉस्को के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे| शायद आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं|
हालांकि, ट्रंप की ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे या कब से लगाए जाएंगे| बस अभी आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही गई है| अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अलास्का में होने वाली बैठक दूसरे बैठक के लिए एक कदम होगा, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे| अगर पहली बैठक सकारात्मक रहती है तो हम फिर तुरंत दूसरी बैठक का आयोजन करेंगे| मैं इसे तुरंत ही करना चाहूंगा| अगर वह चाहे तो मैं उनके बीच होने वाली बैठक में शामिल हो जाऊंगा| ये उनके ऊपर है कि उन्हें मेरी मौजूदगी बैठक में चाहिए या नहीं| डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर यूक्रेन-रूस के लिए जिम्मेदार ठहराया है| उन्होंने कहा कि ये संघर्ष बाइडेन का परिणाम है, मेरा नहीं| मैं अगर राष्ट्रपति होता तो ऐसा होता ही नहीं| हम ऐसे परिस्थिति में होते ही नहीं| लेकिन मैं इसे अब ठीक करने आया हूं| जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि अलास्का में होने वाली बैठक में अगर रूस के द्वारा कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया तो अमेरिका और यूरोपीय देश मॉस्को पर दवाब बढ़ाएगी| ट्रंप ने भी इस पर सहमति जताई है|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सभापति श्री विवेक गुप्ता के दिशा अनुसार श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सभापति श्री विवेक गुप्ता के दिशा अनुसार
इस वर्ष कांवड़ियों की भारी भीड़ पिछले वर्ष से लगभग दुगनी थी सभी कार्यकर्ता एवं सहयोगी संस्थाओ बड़ी लगन एवं...
चलती बस में आग! बाल-बाल बचे 45 यात्री
बाईपास स्थित एलीट रेजिडेंस की चौथी मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान ।
राहतगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा और मेधावी सम्मान समारोह में शामिल हुए खाद्य मंत्री
तेल मालिश के बहाने बहू से 'बलात्कार' करने के आरोप में ससुर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश को बनायेंगे मिल्क केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विदेशी निवेश संवर्धन के प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम