बलूच लिबरेशन आर्मी को अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित किया
अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन (एफटीओ) घोषित किया है|
वॉशिंगटन : अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन (एफटीओ) घोषित किया है| अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार देर रात इसकी जानकारी दी| मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, बीएलए ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी| मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की भी जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे| 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया था| रुबियो ने कहा, आज अमेरिकी विदेश विभाग की कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है| आतंकवादी संगठन घोषित करना, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में अहम भूमिका निभाता है| यह आतंकवादी गतिविधियों के लिए मिलने वाले समर्थन को रोकने का एक प्रभावी तरीका है|
अमेरिका की ओर से यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर हैं| पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर एक बार फिर से अमेरिका पहुंचे हैं| मुनीर की यह डेढ़ महीने में दूसरी अमेरिका यात्रा है| बलूच लिबरेशन आर्मी एक संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है| इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे पहले भी कई देशों द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया है| अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन| इसमें बताया गया है कि पर कार्रवाई इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 219 और एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 13224 के तहत की गई है| लिस्ट अमेरिका का एक कानूनी टूल है, जिसे अमेरिकी विदेश विभाग तैयार करता है| इस लिस्ट में उन आतंकी संगठनों को डाला जाता है जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति या नागरिकों के लिए खतरा माने जाते हैं| लिस्ट में शामिल व्यक्ति या संस्था को अगर कोई पैसे, हथियार या अन्य मदद देता है, तो यह गैरकानूनी माना जाता है| उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है|