सीजफायर के बाद भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी

सीजफायर के बाद भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी

 

निज संवाददाता : ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास, तेहरान ने बुधवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की। इसमें ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्दी से जल्दी देश छोड़ने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही दूतावास ने आपातकालीन और समन्वय के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है-7 अप्रैल 2026 की एडवाइजरी के संदर्भ में और हाल की घटनाओं को देखते हुए, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को दूतावास के मार्गदर्शन और सुझाए गए मार्गों का पालन करते हुए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सख्त सलाह दी जाती है। इसके अलावा एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना दूतावास से पूर्व परामर्श किए जाने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

इससे एक दिन पहले भारतीय दूतावास ने नागरिकों को पहले भी एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि “ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अगले 48 घंटों तक अपने ठिकानों पर ही रहें। इस दौरान वे बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें। घर के अंदर ही रहें और राजमार्ग पर किसी भी तरह की यात्रा केवल दूतावास के सख्त निर्देश और समन्वय से ही करें।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की निर्धारित की हुई समय-सीमा खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले घोषणा की कि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ईरानी सभ्यता को खत्म करने की ट्रंप की धमकी को लेकर उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा-पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

सीजफायर के बाद भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी सीजफायर के बाद भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी
    निज संवाददाता : ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास, तेहरान ने बुधवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी
कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो प्लेन को कार ने टक्कर मारी
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीएसएफ के अफसरों व जवानों की छुट्टियां रद्द
‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  की अक्षरा
गोल्ड जीतने वाली पूर्व एथलीट स्वप्ना ने मंदिर में पूजा देकर नॉमिनेशन पेपर भरा 
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता राकेश को अंतरिम ज़मानत दी
पानीहाटी की बीजेपी उम्मीदवार के बयान से मचा बवाल