भारत की विकास यात्रा में हमेशा एक अहम पार्टनर रहा जापान ः पीएम मोदी

भारत की विकास यात्रा में हमेशा एक अहम पार्टनर रहा जापान ः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान पहुंचने के बाद शुक्रवार को कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है|

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान पहुंचने के बाद शुक्रवार को कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है| उन्होंने कहा कि मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं| वे दो दिनों की जापान यात्रा के दौरान भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने पहुंचे| प्रधानमंत्री मोदी का यह जापान दौरा कई मायनों में खास होने वाला है|
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आज सुबह ही टोक्यो पहुंचा हूं| मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत बिजनेस जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है| आप में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है, जब मैं गुजरात में था तब भी और जब मैं दिल्ली आ गई तब भी| उन्होंने कहा, भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है| मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं| 
पीएम मोदी ने कहा, जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है| मात्र पिछले 2 वर्षों में 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्ट हुआ है| पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन से आप सभी भलीभांति परिचित हैं| आज भारत में पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है, इकोनॉमिक स्टेबिलिटी है, पॉलिसी में पारदर्शिता है|
प्रधानमंत्री ने कहा, ऑटो सेक्टर में हमारी भागीदारी बेहद सफल रही है| हम साथ मिलकर, वही मैजिक, बैटरीज, रोबोटिक्स, सेमी-कन्डक्टर, शिप-बिल्डिंग और न्यूक्लियर में भी दोहरा सकते हैं| साथ मिलकर, हम ग्लोबल साउथ, विशेषकर अफ्रीका के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं| मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि आइए, मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड| भारत पर अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बाद पीएम मोदी का यह जापान दौरा रणनीतिक और आर्थिक निवेश के लिहाज से काफी अहम है| पीएम मोदी, सेमीकंडक्टर और नई तकनीक को लेकर जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से बातचीत कर सकते हैं| उनके एजेंडे में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भी शामिल हो सकता है|
-------------------

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News