जापान में मोदी बुलेट ट्रेन देखने पहुंचे
पीएम मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन ई 10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे| यहां उनके साथ जापान के पीएम शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे|
टोक्यो : पीएम मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन ई 10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे| यहां उनके साथ जापान के पीएम शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे| दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया| इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की| इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है| ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे| सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया| लोग हाथों में झंडे लेकर ‘जापान में आपका स्वागत है, मोदी सैन!’ के नारे लगा रहे थे|
इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया| इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए| जापानी पीएम ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही| जापान के बाद मोदी दो दिन के दौरे पर चीन जाएंगे| वे रविवार को एसीओ समिट में शामिल होंगे| इसके अलावा मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे|