पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, UN के अधिकारी ने 4 सेकंड में चारों खाने किया चित
By Aditya
On
पाकिस्तान को एक बार फिर से आतंकवाद के मामले पर बुरी तरह लताड़ा गया है. एक यूएन अधिकारी ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है.
पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिशें करता रहता है और कई बार इसके प्रयास फेल भी होते रहे हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। हाल ही में पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा जब यूएन वॉच के निदेशक हिलेल न्यूअर ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में पाकिस्तान को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया।
इस बैठक में इजरायल पर हालिया हमलों पर चर्चा हो रही थी। कतर में इजरायल के हमास नेताओं पर हमले का मुद्दा भी उठाया गया। ईरान, लीबिया और अल्जीरिया जैसे देशों ने इजरायल की निंदा की, जबकि हिलेल न्यूअर ने कतर पर आतंकवादियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। हिलेल की बात के दौरान पाकिस्तान ने आपत्ति जताई। हालांकि हिलेल का वक्त खत्म होने वाला था, तब भी उन्हें बोलने का मौका मिला।
फिर जब हिलेल को दोबारा बोलने का अवसर मिला, तो उनके पास सिर्फ 4 सेकंड का समय था। उन्होंने बहुत कम समय में पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "मिस्टर प्रेसिडेंट, पाकिस्तान एक और स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेरर है।"
पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई बार बेइज्जत का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह फिर भी आतंकवादियों को प्रोत्साहित और शरण देता रहता है। भारत ने पहले भी पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की है, जैसे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारी आतंकियों के जनाजे में शामिल भी पाए गए थे।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
