रूस ने यूक्रेन पर 600 ड्रोन दागीं

4 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर 600 ड्रोन दागीं

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर 598 ड्रोन और 31 मिसाइलों से हमला किया| इस हमले में 4 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई|

मास्को : रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर 598 ड्रोन और 31 मिसाइलों से हमला किया| इस हमले में 4 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई| इसके अलावा 45 लोग घायल हुए हैं| यह हमला अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के सिर्फ 13 दिन बाद हुआ| यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, ‌‘रूस शांति की बजाय मिसाइलें चुन रहा है|‌’ रूसी मिसाइल के छर्रों से ब्रिटिश काउंसिल का कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ है| यह पहली बार है जब ब्रिटिश सरकार की संपत्ति रूसी हमले की चपेट में आई है| यूरोपीयन यूनियन मिशन की इमारतों को नुकसान पहुंचा| ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूस को चेतावनी दी है, जबकि व्हाइट हाउस ने बातचीत जारी रखने की बात कही| हमलों में कीव कार्यालयों को नुकसान पहुंचने के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूसी दूतों को तलब किया है|
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर फिर से प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है| दरअसल, ये तीनों देश ईरान के साथ लगातार बातचीत कर रहे थे और चाहते थे कि तेहरान अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता दोबारा शुरू करे| इन देशों ने चेतावनी भी दी थी कि अगर ईरान अगस्त के आखिर तक किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वे दोबारा प्रतिबंध लागू कर देंगे| यह वही प्रतिबंध हैं जिन्हें 2015 के परमाणु समझौते के बाद हटाया गया था| तीनों देशों ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी किया और बताया कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ईरान के समझौते का पालन न करने की सूचना दे दी है| बयान में यह भी कहा गया कि ईरान के पास जो अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम जमा है, उसका परमाणु कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News