यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस का तेल डिपो स्वाहा

लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस का तेल डिपो स्वाहा

रूस-यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर भीषण ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है| इस बीच यूक्रेन ने रूस के बड़े तेल डिपो को निशाना बनाया है|

मास्को : रूस-यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर भीषण ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है| इस बीच यूक्रेन ने रूस के बड़े तेल डिपो को निशाना बनाया है| सूत्रों के मुताबिक रूस के अधिकारियों ने बताया कि रूस के काला सागर स्थित रिसॉर्ट सोची में तेल डिपो पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया| क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने बताया कि ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई| आग को बुझाने के लिए 127 से अधिक दमकल कर्मी जुटे हुए हैं| रूस ने सोची के नजदीक के एयरपोर्ट ने अपनी सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी है| घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेल डिपो के ऊपर से धुएं का बड़ा गुबार उठते दिखाई दिया| रूसी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है|
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के 93 ड्रोनों को मार गिराया| सोची जहां पर यह हमला हुआ है वह जगह यूक्रेन की सीमा से 400 किमी दूर है| रूस के बाकी शहरों की तुलना में यहां यूक्रेन का हमला करना कठिन माना जा रहा है| स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने के अंत में इस क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में दो लोग मारे गए थे| रूस भी लगातार यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहा है| यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 76 हमलावर ड्रोन और सात मिसाइलें दागीं| रूस ने पूरे यूक्रेन में 8 जगहों पर हमला किया| यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम ने 60 ड्रोन और एक मिसाइल को नष्ट कर दिया| यूक्रेन को अधिकारियों के अनुसार रूस ने अब तेज हमले शुरू कर दिए हैं| यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि बीते गुरुवार को रूस ने 300 से अधिक ड्रोन और आठ क्रूज मिसाइलें दागी थी जो अब तक का सबसे घातक हमला था| इस हमले में 31 लोग मारे गए थे|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, मंदिरों में गूंजे ‌‘जय श्रीकृष्ण‌’ के नारे मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, मंदिरों में गूंजे ‌‘जय श्रीकृष्ण‌’ के नारे
आज यानी16 अगस्तको जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के पावन अवसर पर पूरे देशभर में खुशियां मनाई जा रही हैं| ...
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यभारत कंसोर्टियम ऑफ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की कार्यशाला को किया संबोधित
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंगदान करने वालों का किया सम्मान
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से की भेंट
सीएम डॉ. यादव स्वाधीनता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण
राज्यपाल पटेल ने राज्यवासियों को दी स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने कोलकाता के दो पारंपरिक घाटों के सौंदर्यीकरण की पहल की