'हमलावर का ब्रेनवॉश किया गया था'
फ्लाई दुबई प्लेन घटना पर नेतन्याहू का बड़ा दावा
निज संवाददाता : भारतीय पायलट स्मित माछर की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। दूसरी ओर फ्लाई दुबई विमान में हुए कांड को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि पायलट माछर पर हमला करने वाले ओमानी कोपायलट का ब्रेनवॉश किया गया था। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उसको कट्टरपंथी ट्रेनिंग दी गई थी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा-कॉकपिट में पायलट को चाकू मारने वाले हमलावर को इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई थी। नेतन्याहू ने कहा कि एक नियम की खामी का फायदा उठाकर आरोपी पायलट प्लेन में आया था। उन्होंने कहा-नियम यह है कि इजरायल के लिए उड़ान भरने वाले पायलट ऐसे देशों से नहीं हो सकते जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई एयरलाइन की फ्लाइट एफजेड1073 के कॉकपिट में माछर को उनके कोपायलट ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विमान में 174 लोग सवार थे। घटना के कारण विमान को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। बताया गया कि ओमानी कोपायलट विमान को क्रैश करवाने की कोशिश कर रहा था।
इजरायल के तेल अवीव में इंडिया-इजरायल फेस्टिवल और भारतीय यहूदियों के नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इजरायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने कैप्टन स्मित माछर के साहस और बहादुरी की तारीफ की। साथ ही, उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की।
इजरायल में भारतीय दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेयटफॉर्म 'एक्सआ' पोस्टी पर इस सम्मेेलन की जानकारी साझा की गई। दूतावास ने पोस्टआ में लिखा-कैप्टन स्मित माछर को दिल से सलाम।
