अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल

उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल

निज संवाददाता : अजय देवगन ने साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर अपना सबसे बड़ा कमाल दिखा दिया है। जो तीन दशक में कभी नहीं हो सका अब अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने वो कर के दिखाया है। इसी के साथ ये फिल्म उनके अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई है। इसके अलावा फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और रणवीर सिंह की धुरंधर को भी पटखनी दे दी है। फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ये कारनामा कर के दिखाया है। वहीं ये बॉलीवुड के इतिहास में धुरंधर 2 और जवान के बाद तीसरा सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई है।
ओवरसीज कलेक्शन में भी फिल्म को ठीक-ठाक फायदा मिला है। अगर फिल्म ओवरसीज कलेक्शन में और कमाई करती तो सीधे तौर पर इसका उन्हें फायदा मिलता और फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा भी कमाकर दिखा ले जाती। 
दृश्यम 3 फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 66.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 80.10 करोड़ कमा लिए हैं। ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ रुपये का रहा है। इसे मिला लिया जाए तो दृश्यम 3 का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये का रहा है जो इसे खास बनाता है।
अजय देवगन की  दृश्यम 3  ने कमाई के मामले रणवीर सिंह की धुरंधर और शाहरुख खान की पठान जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा इस फिल्म ने रणबीर कपूर की एनिमल को भी पछाड़ दिया है और कमाल की कमाई की है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दृश्यम 3 ने 80 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। वहीं शाहरुख खान की पठान ने रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 65.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर ओपनिंग डे पर 76.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। बात करें धुरंधर की तो भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 33.60 करोड़ ही कमाए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन अजय देवगन की दृश्यम 3 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब ये देखना रोचक होगा कि फिल्म पहले वीकेंड में कौन से रिकॉर्ड बनाती है और किन फिल्मों का काम तमाम करती है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल
निज संवाददाता : अजय देवगन ने साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर अपना सबसे बड़ा कमाल दिखा दिया है। जो...
एयर फ़ोर्स चीफ़ एपी सिंह ने अलग ड्रोन फोर्स बनाने की संभावना को किया खारिज
2021 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता के ‘पैर में लगी चोट’ की नए सिरे से जांच करेगी सरकार : शुभेंदु अधिकारी
सिलीगुड़ी में मवेशी चोर होने के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या 
9/11 से मिले 'सबक'  के आधार पर उड़ान से जुड़े नियमों में किए गए थे बदलाव
जल्द बनने वाला है षडाष्टक योग, बुध-शनि का खास योग,
आवारा कुत्ते ने 56 लोगों को काटा