पानी नहीं, बियर से नहाते हैं लोग, आखिर क्यों इस देश में है ‘बियर बाथ’ का ट्रेंड?
By Aditya
On
बियर पीने के अलावा अगर आप उसमें नहाएं और रिलैक्सेशन के साथ हेल्थ बेनिफिट्स भी पाएं, तो यह डबल मजा ही कहा जाएगा. क्या आप जानते हैं कि दुनिया के एक देश में ऐसा चलन है.
दुनिया में हेल्थ और वेलनेस के कई अलग-अलग ट्रेंड्स चलते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हैरान और आकर्षित दोनों करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा चलन है जहां लोग नहाने के लिए पानी की बजाय बियर का इस्तेमाल करते हैं। यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह ट्रेंड खासतौर पर यूरोप के कुछ देशों में लोकप्रिय है, जहां Beer Spa काफी प्रसिद्ध हैं। लोग झागदार बियर से भरे टब में घंटों बैठकर आराम करते हैं और इसे शरीर व मन दोनों के लिए लाभकारी समझा जाता है। यहां बियर का उपयोग सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, बल्कि स्नान के लिए भी किया जाता है। यह परंपरा यूरोप में कई सौ साल पुरानी मानी जाती है। मध्यकालीन युग में लोगों का मानना था कि बियर में मौजूद खमीर (यीस्ट) और हॉप्स त्वचा की सफाई और ताजगी के लिए अच्छे होते हैं।.

Beer Spa के विशेषज्ञों का दावा है कि बियर में मौजूद यीस्ट और विटामिन B त्वचा को मुलायम, चमकदार व स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही झागदार बियर टब में बैठने से शरीर को गहरी राहत मिलती है। गर्म बियर में नहाने से रक्त संचार बेहतर होता है और बियर के प्राकृतिक घटक पसीने के जरिए शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

यूरोप के कई देशों जैसे चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और पोलैंड में बियर स्पा अब एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन गए हैं। यहां आने वाले पर्यटक बड़े-बड़े लकड़ी के टबों में झागदार बियर भरवाकर उसमें घंटों आराम करते हैं। कई स्पा में नहाने के साथ-साथ बियर पीने की भी सुविधा उपलब्ध है।
4/7

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, बियर बाथ से कोई चमत्कारी या अस्पताल जैसे परिणाम तो नहीं मिलते, लेकिन यह शरीर और दिमाग को आराम जरूर पहुंचाता है। साथ ही, इस प्रक्रिया के कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं हैं।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
