सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की चली गई जान

सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की चली गई जान

जामुडिया: जामुड़िया थाना अंतर्गत जादुडागा में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई,उनके परिजनों को सठिक मुआवजा देने की मांग पर लोगों ने सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया।अखलपुर इन्द्र क्लोनी का रहने वाला 42 वर्षीय लालजी तुरी जो पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर बताया जा रहा है वह रोजाना की तरह अपना कार्य कर साईकिल से घर की ओर आ रहा था।उसी दौरान एक वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई उसके बाद गुस्साए लोगों ने उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर जामुड़िया से रानीगंज जाने वाले मुख्य सड़क जादूडागा के पास अवरोध कर दिया जिसके कारण रास्ते पर से होकर गुजरने वाले वाहनों की दोनों तरफ लम्बी कतार लग गई। इस घटना को लेकर इलाके में शौक की लहर छा गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा दिया गया।वही इसके बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय एक ग्राम निवासी दिलीप बाउरी ने बताया कि अखलपुर इन्द्र क्लोनी के रहने वाले मृतक व्यक्ति एक दिहाड़ी मजदूर बताया जा रहा है वह अपने परिवार के पालन पोषण करने के लिए रोजाना की तरह आज भी सुबह गया था।वह अपना कार्य कर घर लौट लहा था उसी दौरान वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।उन्होंने कहा कि जीस प्रकार से इस रास्ते पर तेज गति से वाहन चलती है पुलिस से निवेदन है कि इस पर लगाम लगाने की जरूरत है और ट्रफिक व्यवस्था को और भी सख्त होने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटना घटित ना हो सके।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News