पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा साहित्यिक कार्यक्रम

5 नवंबर से शुरू होगा पानागढ़ पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा साहित्यिक कार्यक्रम

निज संवाददाता : पानागढ़ के साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत में एक नया क्षितिज खुलने वाला है। इस साल, ‘पानागढ़ बुक फेयर एंड लिटरेचर फेस्टिवल 2025’  पहली बार आयोजित होने जा रहा है, जो 5 से 9 नवंबर तक मित्र संघ मैदान में होगा। स्थानीय शिक्षक संघ और साहित्य प्रेमियों की कमेटी की तरफ से आयोजित होने वाला यह पुस्तक मेला पहले से ही इलाके में उत्साह का केंद्र बन गया है। 
ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की ओर से संयोजक और संपादक दीपांजन दास ने कहा कि यहां करीब 50 जाने-माने प्रकाशन संस्थाएं हिस्सा लेंगीं। यहां अलग-अलग तरह की किताबें होंगी, जैसे-साहित्य,  बच्चों के मनोरंजन,  शिक्षाप्रद,  इतिहास, विज्ञान और कई दूसरे विषयों की किताबें शामिल हैं। मेले में किताबों की बिक्री के साथ-साथ  हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम,  कविता पाठ, परिचर्चा सत्र और बच्चों और किशोरों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी होंगीं।
मेले का एक आकर्षण मशहूर लेखकों और कवियों द्वारा आयोजित साहित्यिक चर्चा होगी, जहां नए लेखकों को भी अपनी रचनाएं पढ़ने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने कहा कि किताब प्रेमियों के लिए मेले में प्रवेश पूरी तरह से फ़्री है और आने वाले मेहमानों के लिए सभी इंतज़ाम किए गए हैं। ज़ी बांग्ला के मशहूर गायक पर्नव बनर्जी,  अंकन कुमार शि, शम्पा विश्वास, अरित्रा दासगुप्ता और माधुरी डे पुस्तक मेले के पांचों दिन शाम को मौजूद रहेंगे।
पानागढ़ के लोगों को उम्मीद है कि यह पुस्तक मेला आने वाले दिनों में साहित्य और संस्कृति की प्रवृत्ति को और मज़बूत करेगा और शहर को किताब प्रेमियों के लिए एक नई जगह बनाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News