गृह वधू की मौत के बाद परिजनों ने
निमचा फांड़ी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया
रानीगंज : रविवार को आमकोला गाँव मे एक गृह वधू पपिया गोप उम्र (22) की मौत के बाद परिजनों ने निमचा फांड़ी में आकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना है रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी अंतर्गत आमकोला गांव की, इस दौरान परिजनों ने फाड़ी परिसर में घुसने की कोशिश की और जमकर बवाल मचाया जिससे फाड़ी परिसर मे काफी तनाव बढ़ गया। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटी की हत्या की गई है। जिसके बाद परिजनों ने आमकोला गांव पापिया के ससुराल जाकर पापिया के एक वर्षीय पुत्री को लेने गए जहां घर में पपिया की केवल सास मौजूद थी जिसे उन्होंने पपिया के पुत्री के विषय में पूछा और पुत्री के नहीं मिलने के बाद वहां जमकर तोड़फोड़ किया। बाद में पुलिस ने जाकर स्थिति संभाली।
जानकारी के अनुसार बाराबनी थाना अंतर्गत गौरांडी के नजदीक नारायणपुर गांव के निवासी लखन गोप की पुत्री पापिया गोप (22) का विवाह 2023 में रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी अंतर्गत आमकोला गांव के सुनील गोप के पुत्र पार्थो गोप के साथ हुआ था। लड़का ड्राइवर था एवं अपनी मारुति वैन चलाता है। परिजनों का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही लड़की एवं लड़की के सास के साथ अक्सर विवाद होता था। लड़की के सास ससुर लड़की एवं अपने बेटे पर दबाव बनाते थे कि वह लड़की के भी मायके से पैसे लेकर आए। लड़का अपनी मां-बाप की बात सुनता था। जिसकी वजह से अक्सर घर में विवाद मारपीट होते रहता था। लड़की के परिजनों के अनुसार घटना के दिन सुबह पपिया से नॉर्मल बात हुई सुबह 10:00 किसी बात को लेकर पापिया के सास के साथ विवाद शुरू हुआ एवं दोनों में मारपीट भी हुई। परिजनों का आरोप है जिसके बाद ही उन लोगों ने मिलकर पपिया का गला दबा कर मार दिया। दोपहर 1:30 हम लोगों को खबर दी गई कि लड़की की हालत गंभीर है तुरंत जिला अस्पताल पहुंचिए। जिला अस्पताल जाने के बाद हम लोगों को निमचा फांड़ी बुलाया गया जहां हम लोगों ने पपिया की लाश देखी।
वही लड़का पक्ष का कहना है कि सुबह सब कुछ ठीक था खाना बनाने के लिए पपिया ने आटा भी गूंथ दिया था मामूली बात पर कहां सुनी हुई एवं उसने फांसी लगा ली। इसके बाद हम लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी ओर निमचा फांड़ी पुलिस ने लड़की के पति पार्थो एवं उसके ससुर सुनील गोप को हिरासत में लेकर रानीगंज थाना भेज दिया, जहां उनसे पूछताछ चल रही है एवं पार्थों के एक वर्षीय पुत्र को लेकर निमचा फांड़ी आई। खबर लिखे जाने तक पापिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। पापिया के परिजन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने एवं पापिया के पुत्री को सौंपने की मांग की है इस घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
