कम्युनिटी हॉल में भ्रष्टाचार का आरोप
पार्षद सी.के. रेशमा की गिरफ्तारी की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन
On
,
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड की पार्षद सी.के. रेशमा के खिलाफ कम्युनिटी हॉल को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन आसनसोल उत्तर थाना के सामने राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्षद सी.के. रेशमा की गिरफ्तारी की मांग की।
कांग्रेस नेता साहा आलम ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम में पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस तरह पार्षद सी.के. रेशमा ने अब तक कम्युनिटी हॉल को नगर निगम को हस्तांतरित नहीं किया है और अब भी उस हॉल को किराए पर दे रही हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
