आसनसोल-दुर्गापुर पूजा कमेटीयों को 1,10,000 रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है...
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की नौ पूजा कमेटियों को राज्य अनुदान राशि के चेक वितरित
आसनसोल : राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी रजिस्टर्ड पूजा कमेटीयों को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए 1,10,000 रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है आज रविंद्र भवन में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के नौ पूजा कमेटी के सदस्यों को चेक बांटे गए।
.jpeg)
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि आज इस क्षेत्र के विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे उन्होंने कहा कि प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी यहां मौजूद थे और पूजा कमेटी के सदस्यों को पूजा के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए और आज नो पूजा कमेटी के सदस्यों को राज्य सरकार के अनुदान राशि का चेक बांटा गया आने वाले समय में बाकी पूजा कमेटी के सदस्यों को भी यह प्रदान किए जाएंगे
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
