कार्तिक पूर्णिमा पर बराकर स्टेशन पर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रेल और राज्य पुलिस की कड़ी नजर

कार्तिक पूर्णिमा पर बराकर स्टेशन पर

 

आसनसोल: पश्चिम बर्दवान जिले के बराकर स्टेशन पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड राज्य के धनबाद सहित विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से बराकर पहुंचे, ताकि दामोदर नदी के बराकर घाट में पवित्र स्नान कर सकें।

IMG-20251105-WA0011

सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें स्टेशन पर देखी गईं। बड़ी संख्या में यात्रियों के आगमन और प्रस्थान को देखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस और आसनसोल रेल पुलिस की ओर से बराकर रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News