कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में आएगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नई किताब

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में आएगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नई किताब

राजनीति के मैदान में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शानदार लड़ाई के बारे में हम सब जानते हैं।

निज संवाददाता : राजनीति के मैदान में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शानदार लड़ाई के बारे में हम सब जानते हैं। उन्होंने लंबा संघर्षमय रास्ता तय किया है। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को वे कुशलता से निभा रही हैं। देश के अनेक पूर्व प्रधानमंत्रियों को उन्होंने करीब से देखा है। और अब उन्हीं पूर्व प्रधानमंत्रियों को लेकर वे अपने अनुभव और मूल्यांकन लिखने जा रही हैं।
बीते गुरुवार को तृणमूल छात्र परिषद की स्थापना दिवस समारोह के मंच से राज्य की प्रशासनिक प्रमुख ने बताया कि उन्होंने कई पूर्व प्रधानमंत्रियों को करीब से देखा है। अब वह उनके बारे में लिखेंगी कि ये प्रधानमंत्री वास्तव में कैसे थे।
आगामी कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में अन्य किताबों की तरह मुख्यमंत्री की यह नई किताब भी प्रकाशित होगी। बड़ी बात यह कि इसमें पूर्व प्रधानमंत्रियों को लेकर उनकी निजी स्मृतियां और अनुभव सामने आएंगे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News