सीएम ममता बनर्जी ने लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी और 'उसकी एजेंसियां' कोलकाता में उनके धरनास्थल पर बांट रही थीं पर्चे’
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और 'उसकी एजेंसियां' कोलकाता में उनके धरनास्थल पर पर्चे बांट रही थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री बनर्जी पिछले तीन दिनों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शहर के बीचों-बीच धर्मतला में धरना दे रही हैं। उन्होंने राज्य की मंत्री शशि पांजा को भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया।
इन पर्चों में कथित तौर पर 14 मार्च को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली का प्रचार किया गया था। पर्चों को बांटा जा रहा था। उन्होंने समर्थकों से कहा, किसी दूसरे राजनीतिक दल के कार्यक्रम में ऐसे पर्चे बांटने का उन्हें अधिकार नहीं है। उन्हें पकड़ो और पुलिस के हवाले कर दो।
बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। वे 'वोट चोर' हैं। वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पर्चे बांटने में शामिल लोग सामना होने के बाद वहां से भाग गए।
