किराए को लेकर झगड़े में कंडक्टर ने चलती बस से यात्री को फेंका

किराए को लेकर झगड़े में कंडक्टर ने चलती बस से यात्री को फेंका

 निज संवाददाता : कोलकाता शहर में अक्सर किराए को लेकर यात्री और बस कंडक्टर के बीच झगड़ा होता है। इसी तरह का झगड़ा एक बार फिर देखने को मिला है। इस घटना में कंडक्टर पर एक यात्री को चलती बस से धक्का देने का आरोप लगा है। कंडक्टर को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना एजेसी बोस रोड और रॉउडन स्ट्रीट के जंक्शन पर एक निजी बस में हुई। कंडक्टर का बस के किराए को लेकर एक यात्री से झगड़ा हुआ था। झगड़ा धीरे-धीरे हिंसक हो गया। आरोप है कि अंत में गुस्से में आकर कंडक्टर ने मोहम्मद अजीज खान नाम के बस यात्री को चलती बस से धक्का दे दिया। अजीज गंभीर रूप से घायल हो गया। वह फिलहाल एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में विष्णु साव नाम के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एजेसी बोस रोड और रॉउडन स्ट्रीट के जंक्शन पर निजी बस के कंडक्टर व एक यात्री के बीच हाथापाई हो गई। हंगामे के कारण कंडक्टर ने मोहम्मद अजीज खान नाम के यात्री को चलती बस से धक्का दे दिया। अज़ीज़ को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर बस की पहचान कर ली गई है और कंडक्टर को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News