होकरो पर अत्याचार रेल पुलिस के खिलाफ़ सड़को पर प्रदर्शन 

होकरो पर अत्याचार रेल पुलिस के खिलाफ़ सड़को पर प्रदर्शन 

आसनसोल: रविवार को आसनसोल स्टेशन रोड और जीटी रोड पर तृणमूल श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी (INTTUC) की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के नेता राजीव अहलूवालिया ने किया।

IMG-20250914-WA0005

फल विक्रेताओं, फूल विक्रेताओं और अन्य छोटे कारोबारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें रेल पुलिस द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी को लेकर सभी विक्रेता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और रेल पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय से अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को बार-बार परेशान करना अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर इस विरोध मार्च में आम जनता ने भी विक्रेताओं का साथ दिया। संगठन ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई विक्रेताओं के सम्मान और रोज़गार की सुरक्षा के लिए जारी रहेगी।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News