पानी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर जाम से तनाव

पानी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन

तेज जल संकट से नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह जामुड़िया के कुनुस्तोरिया इलाके के कांटा मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं समेत स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से इलाके में गंभीर जल संकट बना हुआ है। पहले जहां नियमित रूप से पानी मिलता था, अब वहां आपूर्ति अनियमित और बेहद कम हो गई है। कई बार लगातार कई दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रहती है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

इस अवरोध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद अवरोध हटा लिया गया और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News