आसनसोल नगर निगम द्वारा दुर्गा पूजा शरद सम्मान समारोह 2025
आसनसोल: रविवार को आसनसोल नगर निगम की ओर से 2024 का दुर्गा पूजा शरद सम्मान अवार्ड समारोह धूमधाम से रविंद्र भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र की कई दुर्गा पूजा कमेटियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि निगम की ओर से हर संभव कोशिश की गई है कि नगर क्षेत्र की अधिकांश दुर्गा पूजा कमेटियों को सम्मानित किया जाए। उनका मानना है कि ऐसे सम्मान से आयोजकों का उत्साह बढ़ता है और वे आने वाले वर्षों में दुर्गा पूजा को और बेहतर व सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित कर पाएंगे।

मेयर ने यह भी कहा कि सम्मान के साथ-साथ सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पूजा कमेटियां नियमों का पालन करते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल को सकारात्मक बनाए रखेंगी, जिससे दुर्गा उत्सव और भी आकर्षक और अनुशासित तरीके से संपन्न हो सकेगा।
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
