बंगाल-झारखंड में कोयला माफियाओं पर ED का एक्शन, 100 से ज्यादा अधिकारियों ने कई ठिकानों पर मारा छापा

 (ईडी) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता शामिल हैं। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में की जा रही है
 झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ ईडी का एक्शन जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला माफिया के खिलाफ 40 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापामारी की है।
 
अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 परिसरों में अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण मामले के संबंध में तलाशी ले रहा है।
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल और अन्य के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ED की छापेमारी चल रही है। बंगाल में रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश एवं जेवरात बरामद हुए हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News