दिल्ली धमाके के बाद आसनसोल स्टेशन पर हाई अलर्ट,
रेलवे पुलिस ने शुरू की सघन जांच
On
आसनसोल : दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद आसनसोल स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। रेलवे पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान शुरू किया है।
दिल्ली धमाके के बाद सोमवार रात से ही रेलवे पुलिस स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र और मालखाना आदि की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा उपकरणों की मदद से पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

आसनसोल स्टेशन परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके और कोई असामाजिक तत्व सीमा पार से प्रवेश न कर सके। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
