ईसीएल : कुनुस्तोड़िया कोलियरी में हिंदी प्रतियोगिता संपन्न 

ईसीएल  : कुनुस्तोड़िया कोलियरी में हिंदी प्रतियोगिता संपन्न 

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की कुनुस्तोड़िया कोलियरी में सोमवार को हिंदी पत्र-लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें कोलियरी के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनंत घोष के कुशल नेतृत्व में समूचे क्षेत्र में सितंबर माह 'राजभाषा (हिंदी) माह' के रूम में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में क्षेत्र के सभी इकाई कार्यालयों में कर्मियों को जागरूक करने के उद्देश्य से हिंदी संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र की कुनुस्तोड़िया कोलियरी में कार्यरत कर्मियों के लिए सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार की देखरेख में हिंदी पत्र-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News