गोयनका मंदिर में फूलों की होली उत्सव की धूम

गोयनका मंदिर में फूलों की होली उत्सव की धूम

 

कोलकाता : गोयनका मंदिर कोलकाता में श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति द्वारा आज होली उत्सव का रंग रंगीला आयोजन हुआ, जिसमें सभी भक्तों ने दादी जी के साथ फूलों की होली खेली, इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन प्रवाहक अभिजीत कोहार, कमल गोयनका, पवन गोयनका (सोनू) ने सभी भक्तों को होली के मधुर भजनों से भाव विभोर कर दिया। 

आज दादी जी का रंगों की पिचकारी एवं रंग-बिरंगे फूलों से अद्भुत श्रंगार किया गया। इस अवसर पर दादी जी को छप्पन भोग, फल, मेवा आदि का भोग लगाया गया दादी की रसोई में सभी भक्तों ने सुस्वादु प्रसाद का आनंद उठाया।

आज के कार्यक्रम में श्री गोविंद राम गोयनका सज्जन गोयनका पवन बंसल विनोद गोयनका पवन गोयनका (लार्ड्स) विजय गोयनका (तेघड़िया) ईश्वर प्रसाद गोयनका सुभाष चंद्र गोयनका कमल गोयनका प्रमोद गोयनका महेश गोयनका पवन गोयनका (पंचवटी) प्रदीप कुमार गोयनका श्रवण गोयनका राम रतन गोयनका पवन गोयनका (सोनू) शिव रतन गोयनका विपुल गोयनका पवन गोयनका (काकुडगाछी) श्याम गोयनका राजेश गोयनका रमेश गोयनका आदित्य विक्रम तुलस्यान श्रीमती कुसुम गोयनका आशा गोयनका अंजू गोयनका रेनू गोयनका (काकुडगाछी) शीला गोयनका कविता गोयनका सीमा गोयनका सुशीला गोयनका रेनू गोयनका शिखा गोयनका सरोज गोयनका मोना गोयनका हेमा गोयनका पूजा गोयनका सहित महानगर के सभी दादी भक्तों तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही यह जानकारी समिति के सचिव सुभाष चंद्र गोयनका ने दी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News