पीने के पानी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया पथ अवरोध 

पीने के पानी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया पथ अवरोध 

 


कुल्टी : कुल्टी के रानीतालाब मोड़ के निकट जीटी रोड पर मगंलवार को पीने के पानी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने पथ अवरोध कर आसनसोल नगर निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। एक घंटे तक चले पथ अवरोध के कारण बराकर और आसनसोल की ओर जाने वाले वाहन की लंबी लाइन लग गई तथा पूरी तरह से अफरा तफरी का माहौल था। 
         इस संबंध में कुल्टी रानीतालाब के निकट के रहने वाले दिनेश रविदास, सोनू बाउरी, सूरज साव, रविंद्र चौधरी, आरजू खान, दिनेश महतो ने संयुक्त रुप से बताया है कि वार्ड नंबर 71 और 64 में पिछले चार दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा हैं। स्थानीय पार्षद और बोरो कार्यालय को जानकारी देने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ और बाध्य होकर सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि पीने का पानी नहीं आने पर ग्वाला पाड़ा, मस्जिद महौला, साउथ रानीतालाब, बीडीओ पाड़ा, बीएनार मोड़ समेत कई क्षेत्र में पीने का पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ हैं। निगम अधिकारियों के कान पर जू तक नही रेंग रही हैं। लोगों के घर में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया हैं। पहले सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी द्वारा पीने का पानी दिया जाता था। वह भी कइ साल से बंद हैं। यहा के लोग आसनसोल नगर निगम के पानी पर निर्भर हैं। घर घर कनेक्शन दिया गया वह पानी भी सहीं से नहीं आ रहा है। 
        लगभग एक घंटे तक चला पथ अवरोध कुल्टी पुलिस के आश्वासन के बाद हटाया गया। कुल्टी पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया हैं संबंधित मामले को लेकर आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई हैं। जल्द ही पीने का पानी सप्लाई होगा। उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News