मदन मित्रा अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती
On
निज संवाददाता : कमरहाटी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। उन्हें सोमवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल विधायक को यूरिनरी प्रॉब्लम है। उन्हें डॉक्टरों ने ऑब्ज़र्वेशन में रखा है। अस्पताल के सूत्रों ने यह भी बताया कि मदन की शारीरिक दशा अभी स्थिर है और उन पर ट्रीटमेंट का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अगर सब ठीक रहा तो तृणमूल विधायक को अगले कुछ दिनों में छुट्टी मिल जाएगी। मदन ने इस साल के विधानसभा चुनाव में कमरहाटी से चुनाव लड़ा था। मदन कमरहाटी से जीते हैं।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
