मेयर ने 10 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

मेयर ने 10 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

 

सालानपुर : पथश्री परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में बाराबनी के विधायक सह आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने सोमवार सालानपुर प्रखंड में कुल 10 नई सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विजन 'पथश्री-रास्ताश्री' को धरातल पर उतारते हुए, इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

योजना के तहत फुलबेरिया बालकुंडा, सामडीह, उत्तरमपुर जीतपुर एवं रूपनारायणपुर ग्रामपंचायत में ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जायेगा।

मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में विकास कार्य हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचे ताकि आम जनजीवन सुगम हो सके। इसके लिये लगातार सड़कों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सालानपुर प्रखंड बीडीओ देबांजन बिस्वास, प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News