सुरंग में पानी घुसने से मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बाधित

यात्रियों को हुई भारी परेशानी

सुरंग में पानी घुसने से मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बाधित

निज संवाददाता : बुधवार को  नेताजी भवन और जतिन दास पार्क स्थित मेट्रो सुरंगों में पानी भर जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस वजह से आफिस टाइम में मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहीं। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। करीब एक घंटे बाद सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गईं। पता चला है कि बुधवार सुबह करीब 11:20 बजे जतिन दास पार्क और नेताजी भवन के बीच सुरंग में पानी घुस गया। मेट्रो सेवाएं तुरंत रोक दी गईं। इस बीच, कार्यालय समय होने के कारण यातायात की भीड़ के कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। इंजीनियरों को सूचित किया गया। मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि सुरंग में पानी कैसे घुसा। इंजीनियर मौके पर गए। पानी को पंप से बाहर निकाला गया। सेवा को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए गए। हालांकि, पानी देखे जाने के बाद भी आज मेट्रो आंशिक रूप से चल रही थी। शहीद खुदीराम और उत्तम कुमार तक मेट्रो अप और डाउन दोनों लाइनों पर चल रहीथी। इस बीच, मैदान से दक्षिणेश्वर के लिए सामान्य सेवा चल रही थी। 
 मालूम हो कि एक महीने पहले भी इसी जगह सुरंग में पानी घुसने से सेवा बाधित हुई थी। जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। बार-बार यही घटना दोहराए जाने से यात्रियों में रोष है।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News