मंत्री मलय घटक तथा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने अपने चारों बहनों से तिलक लगाया
On
भैया दूज के पवित्र अवसर पर आज आसनसोल उत्तर के विधायक और मंत्री मलय घटक तथा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने अपने चारों बहनों ब्रतती बनर्जी प्रणति बनर्जी स्वामी मुखर्जी हार्मोन चक्रवर्ती से तिलक लगाया इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि वह और उनके भाई अभिजीत घटक पूरे साल जनता के कार्य में व्यस्त रहते हैं लेकिन भैया दूज के दिन वह समय निकालते हैं और उनकी बहनें भी चाहे कहीं पर भी रहे वह आती हैं और इस त्यौहार को मानते हैं वहीं उनकी बहन प्रणति बनर्जी ने कहा कि उनके दोनों भाइयों पर उन्हें गर्व है जो साल भर लोगों की सेवा करते हैं यह एक दिन वह जरूर आते हैं ताकि उनके चारों बहनें उन्हें तिलक लगा सके उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना कर रही है कि उनके दोनों भाई इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहे
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
